पदभार ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सांगठनिक प्रवास पर रवाना
16-Jul-2023 02:18 PM 4392
रांची, 16 जुलाई (संवाददाता); भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 15जुलाई को रांची में विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद आज रांची से सांगठनिक प्रवास पर रवाना हुए। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि श्री मरांडी आज 3बजे अपराह्न तिसरी स्थित वर्णवाल धर्मशाला में आयोजित टिफिन बैठक में भाग लेंगे। श्री पाठक ने बताया कि 17जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष पिहरा, बेन्द्रो और गावां में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^