जम्मू-कश्मीर: डोडा में बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोगों के मरने की आशंका
15-Nov-2023 01:27 PM 5682
जम्मू, 15 नवंबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कई यात्रियों के मरने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि बुधवार को यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अस्सर के पास खाई में गिर गई। पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कई लोगों के मरने की खबर है। डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि हताहतों के बारे में विवरण का पता लगाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^