जम्मू कश्मीर में जनगणना 2021 के पूरा होने तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमाएं फ्रीज
17-Aug-2023 07:10 PM 3234
श्रीनगर 17 अगस्त (संवाददाता) जम्मू कश्मीर सरकार ने गुरुवार को जनगणना 2021 के पूरा होने तक सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं पर रोक लगा दी है। योजना, विकास और निगरानी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जनगणना नियम, 1990 के नियम 8 के खंड (चार ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और जम्मू और कश्मीर सरकार इस विषय पर जारी पूर्व अधिसूचनाओं को अधिक्रमण करते हुए, 01.01.2024 से जनगणना, 2021 के पूरा होने तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जिलों/तहसीलों, नगर पालिकाओं, कस्बों, राजस्व गांवों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^