झारखंड के मां छिन्नमस्तिके मंदिर में सुपरस्टार रजनीकांत ने की पूजा-अर्चना
17-Aug-2023 07:25 PM 5913
रांची, 17 अगस्त (संवाददाता) देश के चर्चित फिल्म अभिनेता रजनीकांत आज झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां छिन्नमस्तिके मंदिर में उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां भगवती के आगे माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया।मंदिर के पुजारी दुलाल पांडा ने मां छिन्नमस्तिके की पूजा करवाई।पूजा-अर्चना के बाद सुपरस्टार रजनीकांत थोड़ी देर के लिए स्थानीय सीसीएल वीआईपी गेस्ट हाउस रुके। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने फैन के साथ हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि वह झारखंड के आध्यात्मिक दौरे पर योगदा सत्संग आश्रम आये हैं और यह मेरा व्यक्तिगत दौरा है।इसके बाद वह रांची लौट गए। इससे पहले रजनीकांत झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी मिले। बाद में वह रांची केयोगदान सत्संग आश्रम भी गए । उल्लेखनीय है कि इस समय उनकी फिल्म जेलर खूब वाहवाही बटोर रही है और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^