जनगणना एवं परिसीमन की शर्तों को हटाकर शीघ्र लागू करें महिला आरक्षण विधेयक-लांबा
25-Sep-2023 11:54 PM 4041
जयपुर, 25 सितम्बर (संवाददाता) कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि उसे जनगणना एवं परिसीमन की शर्तों को हटाते हुए अविलम्ब सन् 2011 की जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सम्मिलित करते हुये महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना चाहिए। श्रीमती लांबा सोमवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी और उनके सशक्तीकरण के लिये महिला आरक्षण को आवश्यक बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर समर्थन करती है। महिला आरक्षण बिल पारित हो गया किन्तु यह समझना आवश्यक है कि केन्द्र सरकार की माने तो भी 2029 से पहले महिला आरक्षण सम्भव नहीं है। आर्टिकल 82 एवं आर्टिकल 81 (3) से इस बिल को लिंक किया गया है जिसके तहत् 2026 में परिसीमन होगा उसके बाद जनगणना पर इसका दारोमदार रहेगा। सरकार यह खुद स्वीकार कर रही है कि क्रियान्वयन 2029 से पहले नहीं होगा तो संसद का विशेष सत्र बुलाना, ताम-झाम एवं साज-सज्जा केवल वाहवाही लूटने के लिये की गई, किन्तु देश की आधी आबादी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^