जनसमस्याओं का निस्तारण करना मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता : उषा शर्मा
31-Jan-2022 10:40 PM 4415
जयपुर 31 जनवरी (AGENCY) राजस्थान की नवनियुक्त उषा शर्मा ने प्रदेश में सभी जनसमस्याओं का निस्तारण करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं से संबंधित सभी फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो। श्रीमती शर्मा ने आज यहां शासन सचिवालय में मुख्य सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने पदभार सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निवास पर मुलाकात की। श्रीमती शर्मा ने कहा कि शासन में जनसहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसलिए वे आमजन के दर्द को भली भांति समझती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरुप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। ज्ञातव्य है कि श्रीमती शर्मा 85 बैच की वरिष्ठ अधिकारी है। इससे पहले वे केन्द्रीय सचिव, युवा कार्यक्रम विभाग, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, आयुक्त उद्योग, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, जिला कलक्टर बूंदी, अजमेर इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^