जनता-जनार्दन के लिए दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य कर रही भाजपा: शर्मा
13-Nov-2023 07:36 PM 6222
भोपाल, 13 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश की जनता, जनार्दन के लिए हर दिन दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य भाजपा करने के लिए दो दिन पहले प्रदेश का संकल्प-पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में मध्यप्रदेश के सर्व कल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप है। श्री शर्मा ने यह बात यहां प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता का संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में गरीब अनाज कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन के साथ दाल, सरसों का तेल और शक्कर देने का कार्य करेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ आईआईटी और आइआईएम की तर्ज पर राज्य में संस्थान खोले जाएंगे। भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, भाजपा गरीबों, बेसहा और महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^