जवाहरलाल दर्डा हरदिल अजीज थे: अठावले
04-Dec-2023 08:53 PM 3578
नयी दिल्ली, 04 दिसंबर (संवाददाता) केन्द्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिवंगत जवाहरलाल दर्डा ने सदैव सभी लोगों को न्याय देने के लिये संघर्ष किया। श्री अठावले राजधानी में लोकमत समाचार पत्र समूह के संस्थापक स्वर्गीय दर्डा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखी गयी पुस्तक ‘जवाहर: स्वराज सुराज .... और सपनों की कहानी’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुस्तक मूलत: मराठी में अपर्णा वेलणर द्वारा लिखी गयी है और इसका हिन्दी भाषान्तरण किरण मोघे ने किया। इसका प्रकाशन लोकमत ने किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^