जी-20 क्राफ्ट बाजार में सजा है उत्तराखंड का स्टाल
08-Sep-2023 06:47 PM 6904
नयी दिल्ली, 08 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भारत की हथरधा कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है और इसमें उत्तराखंड में तैयार क्राफ्ट की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। उत्तराखंड सूचना विभाग के अनुसार सम्मेलन स्थल प्रगति मैदान में ‘जी-20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी’ लगाई गई है और इस बाजार में सजे उत्तराखंड के स्टॉल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों द्वारा तैयार परंपरागत उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^