महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर जोर दिया भारत ने
08-Sep-2023 06:41 PM 5044
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (संवाददाता) जी-20 की भारतीय अध्यक्षता में नारी सशक्तीकरण की मुहिम को बल देते हुए ‘ महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ पर जोर दिया गया है। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने शुक्रवार को यहां एक जी-20 शिखर बैठक के पूर्वावलोकन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत की अध्यक्षता में छह मुद्दों पर प्रमुखता से जोर दिया गया है जिनमें एक ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ रहा है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया और विकास प्रक्रिया पर शामिल करने के लिए विचार विमर्श किया गया है। भारत का मानना है कि इसका वैश्विक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जी- 20 की शिखर बैठक कल से यहां आरंभ हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में भारत ने जी -20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और उसके बाद लगभग 200 बैठकें आयोजित की गयी हैं। इन बैठकों में विभिन्न बैठकों में सहमति बनाने का प्रयास किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^