झामुमो के द्वार कानून की नजर में सब बराबर होते हैं,आम और खास में फर्क नहीं होता: प्रतुल शाहदेव
23-Sep-2023 08:10 PM 4429
रांची, 23 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज झामुमो के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें झामुमो प्रवक्ता ने कहा था कि मुख्यमंत्री कोई आम आदमी नहीं है जिनको जब चाहे जांच एजेंसी बुला ले। श्री प्रतुल ने आज कहा कि कानून की नजर में राजा हो या रंक, सब बराबर होते हैं। पर यह बात वंशवादी पार्टियों के राजाओं और राजकुमारों को समझ में नहीं आएगी। उनके लिए तो ऐसा प्रतीत होता है कि जमींदारी और महाजनी प्रथा आज भी जीवित है। जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता वहां अक्सर ऐसी सोच आ ही जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^