झांसी : बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए वन विभाग की तैयारी जोरों पर
03-Jul-2023 06:44 PM 7450
झांसी 03 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी मंडल का वन विभाग इन दिनों बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के लिए तैयारियों में जुटा है। इस बार झांसी मंडल में दो करोड 80 लाख 18हजार115 वृक्षों का रोपण वन विभाग तथा अन्य विभागों को मिलकर करना है अैर इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वन संरक्षण बुंदेलखंड वृत्त कैलाश प्रकाश ने सोमवार को बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप झांसी मंडल को मिले लक्ष्य के तहत वन विभाग तथा अन्य विभागों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पूरे मंडल में तकरीबन दो करोड़ 80 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य है। इन पौधों की आपूर्ति नि:शुल्क वन विभाग द्वारा की जायेगी। वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में इसके लिए तैयारियां लंबे समय से चल रहीं थीं और विभिन्न विभागों ने पौधे नसर्रियों से ले भी लिए हैं। जैसे ही सरकार की ओर तिथि को घोषणा की जायेगी वृक्षारोपण का काम शुरू कर दिया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^