योगी ने श्रावण माह के पहले दिन रुद्राभिषेक किया
04-Jul-2023 03:03 PM 3721
गोरखपुर, 04 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पवित्र श्रावण मास के पहले दिन मंगलवार को रुद्राभिषेक एवं हवन किया। श्री योगी ने यहां अपने आवास गोरखनाथ मंदिर के प्रथम तल पर स्थित शक्ति पीठ पर भगवान शिव पर बिल्व पत्र (बेलपत्री) और कमल का फूल चढ़ाया तथा दूध और मौसमी फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरक्षपीठ मठ के मुख्य पुजारी आचार्य रामानुज त्रिपाठी आैर अन्य आचार्यों ने महामंत्रों का जाप कर मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए रुद्राभिषेक अनुष्ठान को पूरा कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की और प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^