झारखंड सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम महज दिखावा,जनता के पैसे की बर्बादी :दीपक प्रकाश
15-Oct-2022 11:21 PM 5833
रांची, 15 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी कमियां छुपाने केलिए जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बर्बाद कर रहे। श्री प्रकाश ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों का पुलिंदा इतना मोटा हो गया है कि वे बताते बताते थक जायेंगे। कहा कि जनता को पता है कि वे केवल अपनी पीठ थपथपाने केलिए घूम रहे लेकिन सरकार के कारनामे से जनता पूरी तरह परिचित हो चुकी है।कहा कि लगभग तीन साल के भ्रष्ट शासन में इन्होंने झारखंड को बीस साल पीछे कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^