जिस प्रदेश ने मुख्यमंत्री बनाया उसी को बदनाम कर रहे हैं कमलनाथ: शिवराज
12-Oct-2023 10:45 PM 5270
भोपाल, 12 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि जिस प्रदेश ने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री और सांसद बनाया आज वे उसी प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। श्री चौहान यहां हुजूर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ को जिस प्रदेश ने मुख्यमंत्री और सांसद बनाया उसी प्रदेश को वह बदनाम करते हैं। कहते हैं, यह बेईमानों का प्रदेश है, यह चौपट प्रदेश है। कहते हैं यह भ्रष्टाचारियों का प्रदेश है। पहले कहते थे भारत महान नहीं बदनाम है। क्या यही कांग्रेस की सोच है? यह अपने देश को और मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^