ज्योति की बेनीवाल को चुनौती, बिना गठबंधन के लड़े चुनाव
15-Sep-2023 09:59 PM 7890
जयपुर 15 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान में हाल में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई ज्योति मिर्धा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को चुनौती देते हुए दावा किया है कि उन्हें अपने दम पर बिना किसी गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरना चाहिए, वह उनके आगे कहीं नहीं टिकेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंची श्रीमती ज्योति ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने श्री बेनीवाल को अपने लिए कोई चुनौती नहीं मानते हुए कहा कि वह उनके लिए चुनौती की कोई बात नहीं है, वह उनके सामने कहीं पर भी नहीं टिकेंगे। उन्होंने कहा कि श्री बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव में केवल उन्हें हराने लिए भाजपा का दामन थामा था और श्री बेनीवाल ने खुद ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी एक परिवार से रंजीश थी और उसे हराने के लिए कुछ और वोटों की जरुरत थी, इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा। हालांकि अब उनका भाजपा के साथ गठबंधन टूट चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^