काबुल में विस्फोट से सात लोगों की मौत, 41 घायल
23-Sep-2022 11:54 PM 4045
काबुल 23 सितंबर (संवाददाता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के वजीर मोहम्मद अकबर खान इलाके में शुक्रवार को विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गयी और 41 अन्य घायल हो गये। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने यह जानकारी दी। स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलो न्यूज ने श्री जादरान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि वजीर अकबर खान मस्जिद के सामने विस्फोटकों से लदे कार में विस्फोट हो गया।दुर्भाग्य से जुमे की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर आने वाले लोग घटना के शिकार हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^