कोराना संकट से बाधित महिला और बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती बहाल किये जाएं : संरा
23-Sep-2022 10:00 PM 2974
न्यूयार्क 23 सितम्बर(संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने कोराना संकट , संघर्ष और जलवायु परिवर्तन के कारण महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य सेवाओं में आयी कटौती को पुन: बहाल करने का आह्वान किया है। यूनएनजीए की वार्षिक पीएमएनसीएच एकाउंटेबिलिटी बैठक में दुनियाभर के नेताओं ने कहा कि कोविड-19, कई देशों में चल रहे संघर्ष और जलवायु परिवर्तन के चलते महिलाओं, बच्चों और किशोरों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में कमी आयी है। इस क्षेत्र में दशकों के किये गये काम को इन आपदाओं के तिहरे खतरे का सामना करना पड़ रहा है।इस प्रवृति को उलटने का काम किया जाना चाहिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^