कानराड, वाल्टर बने दक्षिण अफ्रीका के नये कोच
16-Jan-2023 08:53 PM 1456
जोहान्सबर्ग, 16 जनवरी (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट टीम के लिये शुकरी कानराड और सीमित ओवर क्रिकेट के लिये रॉब वाल्टर को अपना नया मुख्य कोच नामित किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। दक्षिण अफ्रीका के वॉल्टर ने इससे पहले राष्ट्रीय टीम के साथ कंडीशनिंग विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। पिछले सात साल वह न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में कोचिंग से जुड़े रहे। कानराड भी दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं और हाल ही में वह अंडर-19 टीम के प्रभारी थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^