कांग्रसियों के बयान से दिख रहा, उनके दिमाग का मानसिक दिवालियापन-भजनलाल
10-May-2024 11:55 PM 4940
<p>पुणे, 10 मई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रसियों के बयान से उनके दिमाग का मानसिक दिवालियापन दिख रहा है, इसलिए वह चुनाव में कुछ भी बोल रहे हैं।<br /> श्री शर्मा श्री अय्यर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता विश्वास कर रही है। उन्होंने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश का विकास, गरीब कल्याण, सीमाओं की सुरक्षा, दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने जैसे अच्छे काम किये है। इसी का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना में हमारी सीटें बढ़ रही हैं। आंध्रप्रदेश में गठबंधन के तहत हम बड़ी संख्या में सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चार जून को 400 पार का सपना पूरा होगा।<br /> मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ अब तक सिर्फ धोखा किया है। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार हुआ और जनता ने आतंकवाद एवं नक्सलवाद को देखा। कांग्रेस का संबंध टुकड़े-टुकड़े गैंग से है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है वह सिर्फ परिवार की चिंता करती है, इस कारण कांग्रेस पार्टी किसी से भी समझौता कर सकती है। कांग्रेस के लोग हमेशा देश एवं समाज को तोड़ने की बात करते हैं। अब जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्र्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार की नई-नई इबारतें लिखी हैं। <br /> उन्होंने कहा कि कई विपक्षी दल भ्रष्टाचार पर बात करते हैं लेकिन अन्ना हजारे के साथ आंदोलन कर भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार के दल-दल में डूब गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^