कांग्रेस भ्रम फैलाने वाली पार्टी, झांसे में मत आना: शिवराज
15-Nov-2023 10:08 PM 4345
भोपाल, 15 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि प्रदेश की जनता इनके झांसे में मत आए, ये झूठ की दुकान है। अगर कांग्रेस भूल से भी आ गई तो सब खत्म हो जाएगा। श्री चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों बाई-बहन रोज झूठ बोलते हैं। इन्होंने कहा था किसानों का कर्जमाफ कर देंगे लेकिन कर्जमाफी तो दूर उल्टा किसानों को डिफाल्टर बना दिया। इन्होंने कहा था कि, बेरोजगारों को भत्ता देंगे लेकिन एक धेला नहीं दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^