कर्नाटक तरह मध्यप्रदेश में भी उखाड़ फेकेंगे भाजपा की सरकार को: खड़गे
15-Nov-2023 11:51 PM 9570
भोपाल, 15 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पचास प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए आज दावा किया कि जिस तरह से कांग्रेस ने कर्नाटक की चालीस प्रतिशत कमीशन की सरकार को उखाड़ फेंका था, उसी तरह से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। श्री खड़गे ने भोपाल जिले के बैरसिया और भोपाल की जनसभा को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हम इस चुनावी सभा के माध्यम से कांग्रेस के वचन पत्र आपके सामने लाए हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए घोटाले आपके सामने लेकर आए हैं। कर्नाटक में 40 पर्सेंट कमीशन की भाजपा सरकार थी, जो हमने उखाड़ के फेंकी। यहां पर 50 प्रतिशत कमिशन की सरकार है, हम यहां पर भी उखाड़ कर फेकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^