कांग्रेस में टिकट बंटवारे की क्षमता नही: खट्टर
10-Apr-2024 09:50 PM 5806
सिरसा,10 अप्रैल (संवाददाता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं में टिकट बंटवारे को लेकर निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। अब कांग्रेस को फील्ड में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में ही अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। श्री खट्टर बुधवार शाम सिरसा संसदीय क्षेत्र के गांव रोड़ी में आयोजित विजय संकल्प रेली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो कल्चर ‘बापू बेटा की सरकार’ का ही रहा है। कांग्रेस में अनुशासन नाम की चीज नहीं है कांग्रेस में तो अपने ही प्रदेश अध्यक्ष की सर फोड़ने की संस्कृति है इसका उदाहरण श्री अशोक तंवर हैं जो आज सिरसा से भाजपा के प्रत्याशी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^