सुक्खू सरकार में चरम पर भ्रष्टाचार: ठाकुर
10-Apr-2024 09:57 PM 3661
सोलन, 10 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम घटित हुआ है उसके पश्चात प्रदेश की कांग्रेस सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गयी है। श्री ठाकुर ने बुधवार को यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार बोलती रही कि व्यवस्था परिवर्तन की सरकार, सुख की सरकार लेकिन हकीकत यह है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जनता की नजरों से भी यह सरकार गिर चुकी है और बहुमत की दृष्टि से भी सरकार गिर चुकी है। पूरे प्रदेश की यह मान्यता है कि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार सत्ता में होते हुए भी नैतिक अधिकार खो चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^