कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद दिया: भजन लाल
21-Mar-2024 10:56 PM 6471
कोटा 21 मार्च (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्ष के शासन में देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद दिया। कांग्रेस की नीति और नीयत सही होती तो पार्टी आज इस तरह हाशिये पर नहीं जाती। श्री शर्मा ने गुरुवार को कोटा में कोटा, बूंदी, झालावाड़ और भीलवाड़ा के भारतीय जनता पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की क्लस्टर बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक पार्टी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया, लेकिन गरीबों की दशा सुधारने के लिये कुछ नहीं किया। आज कांग्रेस की स्थिति यह हो गयी है कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए उसे छोटे-छोटे दलों के साथ उनकी शर्तों पर गठबंधन कर सीटों के लिये याचना करनी पड़ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^