06-Jul-2023 06:46 PM
2585
नयी दिल्ली, 06 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस ने पंजाब के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है जिसमें वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावारिंग, प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी सहित 31 नेताओं को जगह दी गई है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समिति में प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ ही कांग्रेस सांसदों, विधायकों और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि समिति में कांग्रेस सांसद डॉ अमर सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू, मनीष तिवारी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कौर भट्टल, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह खैरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।...////...