कांग्रेस ने राजस्थान के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किये
02-Nov-2023 08:16 PM 3031
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्‌डा सहित पांच नेताओं को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री वासनिक तथा श्री हुड्डा के साथ ही वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह, शक्तिसिंह गोहिल और शकील अहमद खान को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्री खड़गे ने इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^