तमिलनाडु में डीजीपी रहे ब्रज किशोर कांग्रेस में हुए शामिल
02-Nov-2023 08:44 PM 5945
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (संवाददाता) बिहार मूल के तमिलनाडु में पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) रहे ब्रज किशोर रवि ने नौकरी छोड़कर  कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस कार्यसमिति एवं राज्य सभा सदस्य नासिर हुसैन और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्री रवि को गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल कराया। श्री हुसैन ने इस दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रवि बिहार के मूल निवासी हैं और उनके पिता तुलमोहन राम कांग्रेस से लोकसभा सांसद एव विधायक थे। श्री रवि को उनके काम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक मिले हैं। अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब, पिछड़ों तथा आदिवासियों के लिए काम कर रहे श्री रवि नौकरी से इस्तीफा देकर बिहार और देश की जनता की सेवा के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है जबकि केंद्र और राज्य स्तर पर लाखों पद खाली हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार भर्ती नहीं कर रही है। कांग्रेस लगातार बेरोजगारी के मुद्दे को उठा रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्री मंडल का कोई सदस्य इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। श्री रवि का कांग्रेस पार्ट में स्वागत करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्री रवि की विचारधारा हमेशा से कांग्रेस पार्टी की रही है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से वह नौकरी छोड़ना चाहते थे और कांग्रेस के संपर्क में थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^