कांग्रेस सनातन की विरोधी: फडणवीस
15-Nov-2023 10:20 PM 2615
छिंदवाड़ा, 15 नवंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए आज कहा कि जिस कांग्रेस ने 60 वर्षों तक मंदिर सीढ़िया नहीं चढ़ी होगी उसे चुनाव आते ही हिन्दू और मंदिर दिखने लगते हैं। श्री फडणवीस ने यह बात जिले के सौसर के पीपला में भाजपा प्रत्याशी नाना भाऊ मोहोड के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया बताया है। कांग्रेस कभी विकास नही कर सकती क्योंकि उसके पास विकास का कोई विजन नहीं है। श्री फडणवीस ने पांढुर्ना में भी पार्टी प्रत्याशी प्रकाश उइके के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^