कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर बूथ जीतने के संकल्प को लेकर कार्य करें: तोमर
15-Nov-2023 10:28 PM 7199
मुरैना, 15 नवंबर (संवाददाता) केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि सभी बूथ कार्यकर्ता सभी मतदाताओं से संपर्क करें, उनकी बात सुनें और अपनी बात भी उससे कहें एवं और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करें। श्री तोमर ने यह बात दिमनी में जनसभा एवं पोरसा और अंबाह में रोड शो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्हें बताएं। यदि हम अपनी बात समझाने में सफल हो गये तो निश्चित तौर पर हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता को बूथ तक लेकर आये। मजबूती के साथ सभी को काम करना होगा। भाजपा की प्रचंड विजय तय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^