कानून से ऊपर नहीं हैं नायडूः रेड्डी
16-Sep-2023 10:23 PM 4736
एलुरु, 16 सितंबर (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में मुख्य आरोपी हैं और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। श्री रेड्डी ने यहां निदादावोलू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री नायडू ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन लोगों का शोषण करते हुए बिताया है। वह कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते, क्योंकि उन्हें घोटाले में रंगे हाथों पकड़ा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^