कमलनाथ ने भाजपा सरकार के ‘रिपोर्ट कार्ड’ को लेकर किया हमला
20-Aug-2023 01:22 PM 4597
भोपाल, 20 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ‘रिपोर्ट कार्ड’ को लेकर आज उस पर हमला किया। श्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा ‘सुना है, आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में किए गए कामों का हिसाब देने वाली है। लेकिन जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाय असली करतूतों का हिसाब दिया जाए।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘50 प्रतिशत कमीशन राज चलाने वाली भाजपा अपने हिसाब पत्र में जनता को बताए: इन्वेस्टर सम्मिट का हिसाब। 33 लाख करोड़ की निवेश घोषणाओं का हिसाब। महिला अपराध में नंबर रहने का हिसाब। बाल अपराध में नंबर एक होने का हिसाब, बुजुर्ग अपराध में नंबर 2 होने का हिसाब। आदिवासी अत्याचार में नंबर एक होने का हिसाब, दलित अत्याचार का हिसाब। साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज का हिसाब। घोटालों का हिसाब। 50 प्रतिशत कमीशन का हिसाब, 25 हजार घोषणाओं का हिसाब। बेरोजगारी का हिसाब। महंगाई का हिसाब। किसान के कर्जदार होने का हिसाब। ओबीसी के साथ अन्याय का हिसाब। गरीबों को अनाज न मिलने का हिसाब। बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का हिसाब।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^