कृषि, पोषण के लिए महत्वपूर्ण है पोल्ट्री: अलका उपाध्याय
23-Dec-2023 05:55 PM 5730
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (संवाददाता) पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय ने कहा है कि भारतीय पोल्ट्री क्षेत्र अब कृषि का एक अभिन्न अंग बन गया है और इस क्षेत्र ने प्रोटीन और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुश्री उपाध्याय ने बताया कि अंडे और ब्रॉयलर का उत्पादन प्रति वर्ष आठ से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने शुक्रवार को यहां पोल्ट्री निर्यात को बढ़ावा देने और पोल्ट्री पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के विषय में गोलमेज बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यशाला में प्रमुख पोल्ट्री निर्यातकों के साथ इस क्षेत्र की चुनौतियों और निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों की पहचान करने के लिए चर्चा की गयी। सुश्री उपाध्याय ने कहा का कहना है कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने 33 पोल्ट्री कंपार्टमेंटों (प्रतिष्ठानों) को पक्षियों के संक्रामक ज्वर ( एवियन इन्फ्लूएंजा) से मुक्त प्रतिष्ठान की मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में भारत ने 664,753.46 टन पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात किया, जिसका कुल मूल्य 1,081.62 करोड़ रुपए था। भारत से पोल्ट्री उत्पाद 57 से अधिक देशों को निर्यात किए गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^