कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी
20-Dec-2023 07:04 PM 6938
श्रीनगर, 20 दिसंबर (संवाददाता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पिछले कुछ दिनों से जारी है। बुधवार को राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से शून्य से नीचे 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान पिछले दिन दर्ज किए गए सामान्य तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया था। पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को मौसम की सबसे सर्द रात के दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने के बाद इसमे मामूली सुधार आया और बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पर्यटक स्थल में तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^