केंद्र का सदन में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयासः प्रतिभा
20-Dec-2023 06:58 PM 2503
शिमला, 20 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सोची समझी रणनीति के तहत सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। श्रीमती सिंह ने लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित करने की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णय के खिलाफ धरने व प्रदर्शन करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^