कश्मीर तथा लद्दाख में विक्षोभ से बर्फबारी के आसार
03-Jan-2022 10:58 PM 7634
श्रीनगर, 03 जनवरी (AGENCY) कश्मीर घाटी तथा लद्दाख में सोमवार रात को तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि घाटी में बुधवार तथा शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यम से भारी वर्षा के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात से बारिश की ती‌व्रता में वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि कुछ जगहों पर पांच तथा छह जनवरी को बर्फबारी हो सकती है जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इस बीच,सोमवार को कश्मीर तथा लद्दाख में बादल छाये रहे। इस दौरान श्रीनगर में पिछले रात की 0.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पालघर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में भी तापमान पिछले रात 1.9 की तुलना में पारा शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में सोमवार को तापमान शून्य से 6.1 डिग्री नीचे के मुकाबले शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के गेटवे टाउन में तापमान पिछले रात की शून्य से नीचे वन डिग्री की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.6 डिग्री की तुलना में शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से नीचे 9.1 डिग्री सेल्सियस तथा कारगिल में तापमान शुन्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^