केजरीवाल ने शहीद अमरीक के परिवार को एक करोड़ का चेक सौंपा
17-Dec-2023 08:21 PM 2719
बठिंडा, 17 दिसंबर (संवाददाता) दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सेना के जवान अमरीक सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर रविवार को एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा। शहीद के पिता गुरजंट सिंह को चेक सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीक सिंह गाँव झंडूके का रहने वाला था और उसने झांसी ( उत्तर प्रदेश) में तैनाती के दौरान धरती माता की सेवा करते हुये शहीदी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस जवान की तरफ से देश के लिए दिये गये महान बलिदान के सम्मान के तौर पर परिवार को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^