केमिकल कंपनी में विस्फोट, सात शव बरामद
04-Nov-2023 03:53 PM 6290
कोल्हापुर, 04 नवंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में एक रासायनिक कंपनी में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट के बाद करीब सात कर्मचारियों के शव बरामद किए गए और अभी भी 11 अन्य कर्मचारी लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड में हुयी। यहां गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाके के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग चीखकर भागने लगे लेकिन तब तक करीब सात कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी और अभी भी 11 अन्य कर्मचारी लापता हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर, खोज एवं बचाव अभियान चलाया। इसमें आज सुबह करीब सात कर्मचारियों के शव बरामद किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^