केंद्र हिमाचल में हुये नुकसान के लिये हरसम्भव मदद देगा : नड्डा
20-Aug-2023 03:54 PM 6275
शिमला, 20 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सिरमौरी ताल का दौरा कर वहां बारिश और भूस्खलन के कारण हुये नुकसान का जायजा लिया। श्री नड्डा ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में हाल के समय में प्राकृतिक आपदा के कारण हुये नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा,“मैं उनकी तरफ से पीड़ितों से मिलने आया हुआ हूँ। केंद्र सरकार आर्थिक मदद देने में न तो पीछे रही है, और न ही रहेगी। राज्य को हरसम्भव आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई जाएगी।” उन्होंने कहा कि वह आज राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे और उनसे सारी बात कर आगे केंद्र के समक्ष यह मुद्दा रखा जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप और विधायक सुखराम चौधरी भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^