केंद्र पंजाब विवि को केंद्रीय विवि में तब्दील करने का प्रस्ताव वापस ले: शिअद
10-Jun-2022 07:57 PM 3915
चंडीगढ़ 10 जून (AGENCY) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब विश्वविद्यालय के केंद्रीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध करते हुए केंद्र से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर छात्रों के साथ है और विश्वविद्यालय का स्वरूप बदला न जाए यह सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। श्री चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को तुरंत केंद्र से स्पष्ट करना चाहिए कि पंजाब विश्वविद्यालय का दर्जा बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय पंजाबियों के गौरव का प्रतीक है और इसके स्वरूप से किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका केंद्र के अधिकार क्षेत्र में प्रदेश व प्रदेशवासियों के हितों के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मुद्दे को हल्के से नहीं लेना चाहिए और आरोप लगाया कि केंद्र लगातार चंडीगढ़ पर केंद्र के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा है चाहे चंडीगढ़ में पंजाब के कर्मचारियों का अनुपात कम करना हो, या पंजाबी का महत्व कम करना या चंडीगढ़ में केंद्रीय नियम सेवा लागू करना। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का नियंत्रण कम किया जा रहा है और इसे रोकना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^