कोविंद को मनाली के हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई
11-Jun-2022 05:37 PM 6847
शिमला 11 जून (AGENCY) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली हैलीपैड पर विदाई दी गई। श्री कोविंद ने शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर आए थे और आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए । इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के दौरान एक गरिमापूर्ण समारोह में दस मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति ने अटल टनल रोहतांग और शीत मरूस्थल का दीदार करने के बाद उनको राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू और प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन, भरत खेड़ा ने मनाली के सासे हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^