केंद्र सरकार ने 633.75 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदानः नड्डा
13-Dec-2023 07:59 PM 8936
शिमला, 13 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रभावित हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड से अतिरिक्त 633.75 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। श्री नड्डा ने कहा की जुलाई-अगस्त में हिमाचल प्रदेश में भीषण प्राकृतिक आपदा आने के बाद हिमाचल प्रदेश के हालात काफी व्यथित करने वाले थे। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश एवं प्रदेश के लोगों का अत्यधिक नुकसान हुआ था। प्रदेश की जनता के लिए राहत, पुनर्वास, विकास और राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूती देने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार शुरू से ही कटिबद्ध थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^