मुख्यमंत्री ने रूपनगर जिला सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया
13-Dec-2023 08:21 PM 5819
रूपनगर, 13 दिसंबर (संवाददाता) पंजाब के शैक्षिक क्षेत्र में किए जा रहे क्रांतिकारी बदलाव की ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों का औचक दौरा किया। मुख्यमंत्री ने रूपनगर जिले के स्कूल ऑफ ऐमिनेंस, सुक्खो माजरा और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, लुठेरी के सरकारी स्कूलों का दौरा करके स्कूलों में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर श्री मान ने कहा कि वह स्कूलों का औचक दौरा करके ख़ौफ़ पैदा करने नहीं आए, बल्कि कमियाँ दूर करने के लिए वह ख़ुद सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं, जिससे बच्चों के लिए मानक शिक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^