केसीआर ने चांडी के निधन पर शोक जताया
18-Jul-2023 06:19 PM 1808
हैदराबाद, 18 जुलाई (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री राव ने अपने शोक संदेश में श्री चांडी की सेवाओं को याद किया और कहा कि उन्होंने एक साधारण जीवन व्यतीत की तथा उत्कृष्ट राजनेता के रूप में केरल के लोगों का दिल जीता। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री चांडी का आज सुबह बेंगलुरु के चिन्मय अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^