सुक्खू ने ओमन चांडी के निधन पर व्यक्त किया शोक
18-Jul-2023 06:37 PM 2895
शिमला, 18 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चांडी का मंगलवार को सुबह 79 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ओमन चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और उनके मुख्यमंत्रित्व में केरल राज्य ने आशातीत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केरल के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^