खड़गे ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के साथ बैठक की
11-Jul-2023 04:24 PM 3045
नयी दिल्ली 11 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को यहां महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के नेताओं ने बैठक की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक श्री खड़गे ने बैठक के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने और राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। उन्होंने कहा , “'भाजपा ने अपनी 'वॉशिंग मशीन' का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस इस राजनीतिक धोखाधड़ी का करारा जवाब देगी। हम महाराष्ट्र और कांग्रेस के बीच गौरवशाली रिश्ते को और मजबूत करेंगे।” इस बीच श्री गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई। महाराष्ट्र कांग्रेस का गढ़ है और हमारा ध्यान जनता की आवाज के साथ पार्टी को मजबूत करने पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^