खट्टर के आगमन पर कांग्रेस नेताओं को किया ‘नजरबंद’
29-Oct-2023 08:58 PM 4654
सिरसा,29 अक्टूबर (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सिरसा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया था। आसमान में ड्रोन ,चोपर की उड़ान को पांबद करने के साथ-साथ जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रास्तों को अवरोध किया गया था। इसी कड़ी में पिछली बार की तरह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा व हरियाणा युवा कांग्रेस के महासचिव वेद भाट को रविवार तड़के ही शहर थाना पुलिस ने ‘नजरबंद’ कर दिया। कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा की तरफ से हालांकि मुख्यमंत्री दौरे के दौरान ऐसी कोई भी सूचना नहीं दी गई थी कि वह इस कार्यक्रम का विरोध जताएंगे लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें ‘नजरबंद’ कर दिया। श्री शर्मा ने बताया कि वे जनता के प्रतिनिधि है और जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहते हैं लेकिन जब भी सिरसा में मुख्यमंत्री का कोई भी दौरा होता है तो उन्हें नजर बंद कर दिया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^