श्रीनगर में आतंकवादियों के हमले में पुलिस निरीक्षक घायल
29-Oct-2023 08:25 PM 8880
श्रीनगर, 29 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में रविवार को एक पुलिस निरीक्षक को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारी की पहचान पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद के रूप में की गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस आतंकवादी गतिविधि में एक पिस्तौल का उपयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की नाकेबंदी की गई है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^