खट्टर ने सिरसा व फतेहाबाद जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे
22-Jul-2023 07:30 PM 3658
सिरसा, 22 जुलाई (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार शाम सिरसा व फतेहाबाद जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात सिरसा के हवाई अड्डा के अतिथिगृह में दोनों जिलों के उच्चाधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात की समीक्षा को लेकर बैठक की। इस बैठक में सिरसा के उपायुक्त पार्थ गुप्ता,पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा,फतेहाबाद की उपायुुक्त मंदीप कौर और पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के अलावा सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा व भारतीय जनता पार्टी के नेता गोबिंद कांडा शामिल हुए। श्री कांडा ने हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^