खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं भारत को कोसने वाले : योगी
12-Mar-2023 10:56 PM 7917
गोरखपुर, 12 मार्च (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि विदेशी धरती पर भारत को कोसने वालों का इतिहास खुद लोकतंत्र का गला घोटने का रहा है। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुनिया के देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। पीएम मोदी दुनिया मे देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^